तुर्कपट्टी । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के देवीपुर झरही माई के स्थान के समीप झरही नदी के पुल के पास एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान गुरवलिया खरवार टोला निवासी पच्चीस वर्षीय सन्नी खरवार के रूप में हुई । मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा थाने पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजय कुमार ने मय फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गुरवलिया बाजार के खरवार टोला निवासी ओमप्रकाश खरवार का पुत्र सनी खरवार 20 नवंबर को दो साथियों के साथ झरही माई मंदिर की तरफ गया था। जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो घरवाले और ग्रामीण उसकी काफी खोजबीन किए। जब वह नहीं मिला तो 21 नवंबर को घर वालों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की दर्ज कराई। पुलिस की छानबीन चल ही रही थी तब तक सोमवार की सुबह 9 बजे झरही नदी में ग्रामीणों ने शव देखा जिसकी पहचान सनी खरवार के रूप में हुई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।
चार दिन से गायब सनी का शव मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर के भाई सनी की शव मिलने की सूचना मिलते ही उसके पिता अचेतावस्था में चले गए। घर वालों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तुर्कपट्टी संजय कुमार ने बताया कि पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई की पता चल सकेगा।
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…