कुशीनगर । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार को कोचिंग जा रही एक छात्रा से एक युवक ने छेड़खानी किया,लेकिन स्थानीय पुलिस मात्र बारह घण्टे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। शनिवार की सुबह पैदल कोचिंग जा रही एक छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा जबरन छेड़खानी किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की मुकदमा दर्ज कर मात्र बारह घण्टे के अंदर को गिरफ्तार करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई हैं।
बताते चले कि छात्रा गांव के ही एक विद्यालय में इंटर की छात्रा है और विद्यालय के पास ही कोचिंग करती है।वह सुबह सात बजे पैदल ही घर से कोचिंग पढ़ने जा रही थी कि पहले से घात लगाए बैठा गांव का ही एक युवक उसे रोक लिया और खिंच कर बगल के बगीचे मे सुनसान जगह पर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।बाद में बदहवास हालत में घर पहुंची युवती जब स्वजन को आपबीती बताई तो वे अवाक रह गए। पीड़िता की मां ने तत्काल घटना के बावत लिखित तहरीर मधुरिया पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार व चौकी प्रभारी मधुरिया जितेंद्र कुमार मयफोर्स पहुंच घटना के बावत पूछताछ कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को जेल व युवती को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेज विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…