News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: मुसहरों को पीटने वालों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 1, 2023  |  6:54 PM

1,197 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: मुसहरों को पीटने वालों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत WhatsApp
  • एसएसी/एसटी एक्ट का भी मामला पंजीकृत

कुशीनगर। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के पंसरवा चौराहा पर शुक्रवार की देरशाम करीब नौ बजे कुलकुला स्थान से मेला करके लौट रहे मुसहरों पर अराजक तत्वों ने हमला बोल दिया। घटना में एक दर्जन से अधिक मुसहर महिला पुरुष घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रात में ही तहरीर के आधार पर 8-10 अज्ञात हमलावरों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शनिवार को घायलों का मेडिकल कराया गया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बताते चलें कि सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही के मुसहर बस्ती निवासी पचास की संख्या में मुसहर मेला से लौट रहे थे कि बाइक पर सवार युवक लड़कियों व महिलाओं अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर अराजकतत्वों ने ट्रैक्टर ट्राली रोक मुसहरों पर हमला बोल दिया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसएचओ आशुतोष सिंह दल बल के साथ पहुंच गए। आरोपित बगल के ग्राम पंचायत बरमपुर निवासी थे। रात में करीब 11 बजे पीडितों से तहरीर लेकर पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर कर घर भेज दिया। तहरीर के आधार पर एससी एसटी एक्ट, मारपीट, छेड़खानी, डकैती, गाली व धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। क्षेत्राधिकारी मामले की विवेचना करेंगे। एसएचओ ने बताया कि शनिवार को मारपीट में घायल भोला, अरविंद, नंदकिशोर, बसंती देवी, मिनता, अंजली, निकु, सीमा देवी, प्रमोद, कारण, मीरा देवी, ऋषि, पूजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान भेजकर मेडिकल कराया गया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking