News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: चार प्रतिबंधित पशु के साथ पिकप बरामद, दो अंतर प्रांतीय पशु तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 2, 2024  |  4:33 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: चार प्रतिबंधित पशु के साथ पिकप बरामद, दो अंतर प्रांतीय पशु तस्कर गिरफ्तार
कुशीनगर । तुर्कपट्टी पुलिस ने नेशनल हाईवे के रास्ते माल वाहक पिकप से प्रतिबंधित पशुओं को तस्करी कर ले जा रहे दो अंतर प्रांतीय पशु तस्करों को दबोचते हुए, चार गो वंश (गाय)को बरामद करने में सफल हुई है।
जिले में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी संजय कुमार, चौकी प्रभारी मधुरिया जितेंद्र कुमार,हेड कांस्टेबल संजय कुमार यादव,आरक्षी जितेंद्र कुमार,आरक्षी सत्य प्रकाश यादव,आरक्षी उमेश यादव,आरक्षी रामजी,आरक्षी श्याम सुंदर राम की टीम ने थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित इण्डियन पेट्रोल पम्प से करीब 200 मीटर आगे चौहान पट्टी मधुरिया कट के पास  से दो अंतर प्रांतीय शातिर पशु तस्करों नबाब अली पुत्र इमामुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम विशुनपुरा पोस्ट सोन्हौला गोकुल थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार, पिन्टू कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैया शाह निवासी ग्राम विशुनपुरा पोस्ट सोन्हौला गोकुल थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मय चार राशी गोवंशीय पशु व एक मैजिक वाहन UP57 BT 6785 की बरामदगी करने में उस समय सफल हुई है,जब पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं के बिहार ले जा रहे थे। पकड़े गए अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है जो अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिल कर गोवंशीय पशुओ को क्रूरता पूर्वक बांध कर पिकप वाहन में भर कर परिवहन व तस्करी कर बिहार राज्य ले जाते है। 
बोली पुलिस 
 इस विषय में जानकारी देते हुए इस संवाददाता से थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी संजय कुमार ने बताया कि जरिए मुखबिर यह सूचना हाथ लगी थी की अंतर प्रांतीय गो तस्कर गो वंश की खेप को बिहार ले जाने के फिराक में जुटे है,जिस पर विश्वास कर पुलिस टीम ने हाईवे पर नाकाबंदी कर उक्त कामयाबी हासिल किया है।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking