News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: पुलिस की चौकसी से दो घण्टे के अंदर चोरी हुई मोटर साइकिल बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 18, 2023  |  9:32 PM

309 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: पुलिस की चौकसी से दो घण्टे के अंदर चोरी हुई मोटर साइकिल बरामद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। डाला छठ महापर्व के बाजार करने आए व्यक्ति की मोटर साइकिल अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया,लेकिन पुलिस की चौकसी से मात्र दो घण्टे के अंदर पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामला तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरियां पुलिस चौकी अंतर्गत जोकवा बजार की बताई जा रही है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

मिली जानकारी के मुताबिक थाना तुर्कपट्टी के ग्राम जोकावा खुर्द निवासी सुधीर गौतम पुत्र बाबूराम अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल नंबर यूपी ५७ ए एक्स ४८०९ से डाला छठ का बाजार करने जोकवा बजार आए और अपनी मोटर साइकिल पी एन बी बैंक के सामने खड़ी कर बाजार करने लगे,जब वापस आए तो देखे मोटर साइकिल वहा नही थी,काफी खोज बीन के बाद भी मोटर साइकिल जब नही मिली तो जरिए दूरभाष थानाध्यक्ष तर्कपट्टी को अवगत कराया। और आवेदन लेकर थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी अनिल कुमार सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना से चौकी प्रभारी मधुरिया अवनीश कुमार सिंह को अवगत कराया,चौकी प्रभारी ने बिना देर किए अपने साथ आरक्षी आनंदी कुमार,हेड कांस्टेबल राजेंद्र बर्मा,आरक्षी अजय चौधरी के साथ लेकर वही उप निरीक्षक पंकज सिंह,आरक्षी ऋषि पेटल,आरक्षी रविंद्र यादव,आरक्षी उमेश यादव को निर्देशित करते हुए सघन चेकिंग शुरू करा दिया । इसी क्रम में एक व्यक्ति मोटर साइकिल से आया जो पुलिस की चेकिंग देखकर गाड़ी घुमा।कर भागने का प्रयास किया,चौकी प्रभारी अवनीश को शंका हुई उन्होंने दौड़ाया ,लेकिन भाग रहा युवक ने गाड़ी छोड़ कर गन्ना के खेत में घुस गया,जिसे काफी ढूढने का प्रयास किया गया,लेकिन वह मौके की फ्यादा लेते हुए भाग गया। पुलिस टीम मोटर साइकिल को पुलिस चौकी लाई, जहा पहचान कराई गई तो वह गाड़ी दो घंटे पहले गायब हुई मोटर साइकिल निकली।

चौकी प्रभारी मधुरिया अवनीश कुमार सिंह ने बताया की मोटर साइकिल स्वामी को बुला कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking