अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाने के थानाध्यक्ष श्रीं प्रकाश राय ने शनिवार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने पैदल गस्त के दौरान नगर के व्यापारियों एवं लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी।
लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है और उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और समय रहते सभी से छोटी से छोटी घटना की पुलिस को जानकारी देने के लिए जागरूक किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस से संबंधित किसी प्रकार की घटना होने पर तुरंत थाना पुलिस को सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा।बता दें कि शनिवार शाम को छठ पूजा के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय ने एक दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ जगदीशपुर,मुजडीहा चौराहे पर में पैदल गस्त किया। थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र में मुख्य बाजार, चौराहों व मुख्य सड़क के पैदल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन कस्बा समेत क्षेत्र में पुलिस द्वारा रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गस्त से नागरिक एवं व्यापारी सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं।इस दौरान हेड कांस्टेबल सोनदेव यादव सुदामा यादव कांस्टेबल अनिल कुमार संजय कुमार सोनू चौहान अमित कुमार गुड्डू राजभर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…