पडरौना/कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर शनिवार की रात को खानुछपरा गांव के पास बाईक सवार दो युवकों की ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ रहें एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के चखनी भूमिहारी पट्टी गांव के अर्जुन चौधरी के घर आये रिश्तेदार अनिरुद्ध चौधरी निवासी ग्राम सवरेजी व नेहरू चौधरी निवासी ग्राम खदरा, थाना श्यादेऊरवा जनपद महराजगंज अपने रिश्तेदार के लड़के प्रिंस चौधरी को साथ लेकर बाईक से पकड़ियार बाजार करने आये थे। बाजार कर शाम लगभग 6: 50 बजे एक ही बाईक से तीनों लोग घर लौट रहे थे कि खानुछपरा गांव के सामने ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें अनिरुद्ध 28 वर्ष व नेहरू 32 वर्ष की ट्रक से कुचल जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।साथ रहें प्रिंस गम्भीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, मौके पर हादसे में शामिल वाहन को पकड़ कर थाने भिजवाया दिया।
घायल प्रिंस की भी इलाज के दौरान मौत
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…