News Addaa WhatsApp Group link Banner

UP: इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दी श्रद्धांजलि!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: Nov 19, 2020 | 6:50 PM
1007 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

UP: इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दी श्रद्धांजलि!
News Addaa WhatsApp Group Link

देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी जयंती पर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और याद करते हुए अपने ट्विट में लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने अपने मज़बूत नेतृत्व से पाकिस्तान का भूगोल बदल दिया। बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे सैकड़ों जनहितैषी कार्य किए जिससे देश मजबूत हुआ। उन्होंने भारत भूमि की सेवा में अपने जान न्यौछावर कर दिये। लौह महिला, जीवट नेतृत्व को सादर नमन।
इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। अपने पिता जवाहर लाल नेहरू से राजनीति में उन्हें विरासत में मिली थी।
इंदिरा जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में वह दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। 31 अक्टूबर, 1984 को उनके अंगरक्षकों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी।

आज की हॉट खबर- खड्डा: आईपीएल चीनी मिल ने 121 दिनों में 24.83 लाख...

आपका वोट

View Result

यह सर्वे सम्पन हो चूका है!

सर्दियों में सबसे मुश्किल काम क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020