खड्डा/कुशीनगर। नवम्बर माह में भारत सरकार की सीआरएम टीम के निरीक्षण में खड्डा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.पारसनाथ गुप्ता और स्वास्थ्य टीम को उत्कृष्ट कार्य करने और स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करने में अव्वल स्वास्थ्य टीम को सीएमओ डा. सुरेश पटारिया ने बुधवार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
बताते चलें कि सीएमओ कार्यालय परिसर में बीते माह भारत सरकार की सीआरएम टीम जनपद कुशीनगर गुणवत्ता पूर्ण कार्यों का निरीक्षण करने आई थी जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियो को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया एवं सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह व एक एक फलदार पौधा उपहार स्वरूप दिया गया।
प्रशंसा पत्र पाने वाली टीम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पारस नाथ गुप्ता, टीम के सदस्य पंकज कुमार गुप्ता, सनी कुमार, आकाश गंगवार, विनोद गोविंद राव, मीना कुमारी, प्रेमा मिश्रा, महेंद्र शामिल रहे।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…