Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

8 वां राष्ट्रीय कुंग फू चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में गोरखपुर की बिटिया ने जीता गोल्ड

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 25, 2024, 5:52 PM IST • अब तक 257 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

गोरखपुर। बीते 21 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में 8 वां राष्ट्रीय कुंग फू चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में गोरखपुर की बेटी तान्या सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर गोरखपुर का मान बढ़ाया है।

बीते 21 दिसंबर को बौद्धिष्ट कुंग फू एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ द्वारा दो दिवसीय आठवां राष्ट्रीय कुंग फू चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में बेला पब्लिक स्कूल दाउदपुर गोरखपुर की कक्षा 4 की छात्रा तान्या सिंह पुत्री अरविन्द सिंह बिट्ठल ने प्रदेश का नेतृत्व करते हुए 29 किग्रा भार में कुंग फू चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में गुजरात की खिलाड़ी अपराजिता,व छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी कनक को हराकर गोल्ड मेडल जीता।उसके जीत से कोच प्रशांत त्रिपाठी उसे बधाई दिया। तान्या सिंह के पिता अरविंद सिंह बिट्ठल सिंह ने बताया कि तान्या बचपन से जुडो कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के उत्साहित रहती है।

Advertisement

वह पढ़ाई के साथ साथ कुंग फू के कोच प्रशांत त्रिपाठी की देखरेख में प्रशिक्षण लेकर आज स्वर्ण पदक जीतकर मेरा नाम रोशन कर दिया। तान्या के इस जीत पर भाजपा नेता सुरेन्द्र गिरि,कौशल पाण्डेय,नेहा सिंह,विनय चंद, अखिलेश सिंह आदि लोगों ने बधाई दिया।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi