News Addaa WhatsApp Group

होम्योपैथ पुरोधा सम्मान से सम्मानित हुए डाक्टर विपिन सिंह

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 6, 2025  |  5:32 PM

96 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
होम्योपैथ पुरोधा सम्मान से सम्मानित हुए डाक्टर विपिन सिंह

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नम्बर 9 रामपुर मिश्री निवासी होम्योपैथ के डाक्टर विपिन सिंह को दिल्ली में आयोजित होम्योपैथ पुरोधा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

इस सम्मान समारोह में पूरे देश के होम्योपैथिक चिकित्सक सम्मानित किये गये। इस सम्मान में सड़क परिवहन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सिने कलाकार आशीष विद्यार्थी मौजूद रहे। यह सम्मान समारोह 4 मार्च 2025 को ताज महल होटल दिल्ली मे आयोजित हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति बहुत ही पुरानी जब उपचार के इतने साधन मौजूद नहीं थे तो हर व्यक्ति इसी के शरण में जाता था और इस पैथ से रोग जड़ से समाप्त हो जाता था। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि पूरे देश के होम्योपैथ चिकित्सक आये हुए है और उन्हें सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में सिने कलाकार आशीष विद्यार्थी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस पद्धति से किसी भी रोग का स्थाई निदान हो जाता है और उन्होंने होम्योपैथ से सम्बंधित अपनी जीवन काल के यादगार को ताजा किया।

इस होम्योपैथ पुरोधा सम्मान मिलने पर डाक्टर विपिन कुमार सिंह को विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक पवन केडिया,नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, पूर्व प्रधान दिग्विजय सिंह, सभासद पिन्टू सिंह,विनय प्रताप सिंह, रमाशंकर सिंह, सतीश सिंह, संदीप सिंह, महेंद्र मल्ल, मार्कण्डेय यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दिया है।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking