News Addaa WhatsApp Group Join करें

पशु अधिकार एवं पशु क्रुरता पर आयोजित हुई कार्यशाला

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 3, 2024  |  7:40 PM

431 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पशु अधिकार एवं पशु क्रुरता पर आयोजित हुई कार्यशाला WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा क्षेत्र के आईपीआईसी कान्वेंट स्कूल में आयोजित हुई कार्यशाला

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के मठिया बुजुर्ग स्थित आईपीआईसी कान्वेंट स्कूल में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में पशु अधिकार कार्यकर्ता और पीपुल फॉर वेलफेयर एसोसिएट्स श्रीमती सुरभि त्रिपाठी ने बच्चों को पशु अधिकारों और पशु क्रूरता के बारे में विस्तार से चर्चा कर जागरूक किया।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

पशु अधिकार कार्यकर्ता सुरभि त्रिपाठी ने कहा कि जैसे हम लोग मानवाधिकार के बारे में जागरूक हुए हैं ऐसे ही हमें पशुओं के अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। पशुओं को भी जीने और स्वतंत्र रहने का हक़ मिलना चाहिए। हमें घायल पशुओं को अस्पताल पहुंचाना चाहिए। अगर हो सके तो बचा हुआ भोजन या अन्य खाद्य सामग्री पशुओं को देनी चाहिए। उनकी बातों से प्रेरणा पाकर उत्साहित बच्चों ने संकल्प लिया कि आज के बाद वे जरूरतमंद पशुओं के लिए जो भी सम्भव होगा सहयोग करेंगे। विद्यालय प्रबंधक ई. नीरज तिवारी ने सुरभि त्रिपाठी का विद्यालय में कार्यशाला में आने पर स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया। इस दौरान आदित्य, आलोक, अयांश कुमार, मानसी, प्रखर, रीतेश, समीम, संकल्प पांडेय , यशिका, विभूदेव, तेजप्रताप, वैष्णवी सत्यम गुप्ता आदि छात्र छात्राएं शामिल रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking