News Addaa WhatsApp Group Join करें

युवक के विरुद्ध छेड़खानी और जान से मारने सहित दलित उत्पीड़न में दर्ज हुआ मुकदमा

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 16, 2025  |  8:05 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
युवक के विरुद्ध छेड़खानी और जान से मारने सहित दलित उत्पीड़न में दर्ज हुआ मुकदमा WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
  • लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी
  • पुलिस ने दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में किया केस दर्ज

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की को एक युवक द्वारा परेशान करने, पीछा करने और छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद खड्डा पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

क्षेत्र के उक्त गांव निवासी एक महिला ने खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी लड़की को गांव के ही एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा छेड़खानी किया जाता है और अशोभनीय टिप्पणी भी की जाती है, विरोध करने पर आरोपी युवक द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी जाती है। तहरीर के आधार पर खड्डा पुलिस ने बीएनएस की धारा 352, 351(3), 74, 3(1) द, 3(1) ध धाराओं में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी युवक को शांति भंग में चालान भी किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking