News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज:- चार दिन बाद नदी में तैरती मिली महिला व बच्चे का शव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 12, 2021  |  8:11 PM

947 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज:- चार दिन बाद नदी में तैरती मिली महिला व बच्चे का शव

फणीन्द्र पाण्डेय

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

कप्तानगंज (कुशीनगर):- दूधमेह बच्चे के साथ छोटी गंडक नदी में छलांग लगाने वाली का शव चार दिन बाद सोमवार की शाम मलकुही गांव के सामने तो बच्चे का मुडिला हरपुर गांव के सामने नदी में तैरता मिला।
जिसको देख ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस दोनो शव को नदी से निकलवा कर कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया।
विदित हो कि महाराजगंज जनपद की कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़ाहरा महंथ गांव  की मनीष पत्नी मोहन अपने परिवार मे झगडा कर दो बच्चो संग कप्तानगंज छोटी गण्डक नदी के पुल पर शुक्रवार की रात्रि मे नौ बजे आकर एक बच्चे को गोदी मे लेकर कुद गयी और एक बच्चा पुल पर ही रह गया था जिसके रोने की आवाज सुनकर लोगो ने पुलिस को सुचना दी।
और सुचना पर प्रभारी निरीक्षक गोपाल पाण्डेय अपने हमराहियो के साथ पहुच रात भर शव को खोजवाया मगर शव नही मिल सका पुनः शनिवार को भी पुरा दिन शव खोजा गया मगर नही मिला था।
जिसका शव शुक्रवार की शाम कप्तानगंज थाना के मलकुही व मुडिला हरपुर से मिला जिसको पुलिस ने नदी से निकलवाकर कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में एसएसआई श्रवण यादव ने बताया कि महिला का शव मलकूही और बच्चे का शव मुडीला हरपुर गांव से नदी में तैरता मिला है जिसको कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
“दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को दागा, शक बना हैवानियत की वजह
“दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को दागा, शक बना हैवानियत की वजह

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली…

किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर आदित्य साहनी गिरफ्तार, साथी फरार
किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर आदित्य साहनी गिरफ्तार, साथी फरार

कुशीनगर। थाना कप्तानगंज क्षेत्र में किसान चौक के पास दो जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

जय बाबा को अ भा ब्राम्हण महासभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई 
जय बाबा को अ भा ब्राम्हण महासभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई 

हाटा कुशीनगर । जय कुमार त्रिपाठी उर्फ जय बाबा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा…

भूसा बनाने व गेहूं की मांग को लेकर मार पीट 
भूसा बनाने व गेहूं की मांग को लेकर मार पीट 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढा बुजुर्ग के कुबरी टोला मे दशरथ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking