News Addaa WhatsApp Group Join करें

“दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को दागा, शक बना हैवानियत की वजह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 8, 2026  |  3:47 PM

908 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को दागा, शक बना हैवानियत की वजह

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि पति ने जबरन गर्म लोहे की रॉड से पत्नी के पेट के नीचे दाग दिया, पीड़िता  सुरक्षित है।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के आरोपी अनरुद्ध अली पहले से शादीशुदा था। कुछ वर्षों बाद उसका एक अन्य महिला से संबंध हो गया और उसने उससे भी विवाह कर लिया। शुरुआती समय में पारिवारिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व आरोपी को बंगलूरू में अपनी बेटी से छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में जेल भी जाना पड़ा था। जेल से छूटने के बाद भी उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करने लगी।
पीड़िता का आरोप है कि 4 अप्रैल को आरोपी उसे समझौता और इलाज का झांसा देकर अपने पैतृक गांव ले आया। वहां उसने दरिंदगी की इंतहा करते हुए गर्म लोहे की रॉड से उसके पेट के नीचे जला दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जो इस खौफनाक वारदात की मुख्य वजह बना।
घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उपचार के बाद पीड़िता ने तमकुहीराज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या बोले प्रभारी निरीक्षक..!

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता सुरक्षित है और मामले की जांच जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking