News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आर्थिक तंगी से जुझ रहे निजी स्कूलों के शिक्षक और संचालक।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 25, 2021  |  12:34 PM

1,397 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आर्थिक तंगी से जुझ रहे निजी स्कूलों के शिक्षक और संचालक।
  • आर्थिक संकट से दौर से गुजर रहे स्कूल एवं कोचिग संस्थान के शिक्षकों का परिवार।

सुकरौली/कुशीनगर।कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब धीरे धीरे कम हो रही हैं।साथ ही अब देश के हर राज्यो में संक्रमित मरीज़ों की संख्या में भी कमी होने लगी है।लेकिन लगभग पंद्रह माह से बंद सभी निजी स्कूल और कोचिग संस्थान बंद होने से प्राइवेट शिक्षकों व संचालक बेहाल होने के साथ ही बेरोजगार हो गए हैं।।इन दिनों शिक्षकों और प्राइवेट विद्यालयों से जुड़े कर्मचारियो के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।निजी स्कूल एवं कोचिग संस्थान के हजारों शिक्षकों का परिवार संकट के दौर से गुजर रहा है।सनद रहे कि पिछले साल कोरोना संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन के कारण सभी निजी स्कूल एवं कोचिग संस्थान बंद हो गए थे।स्कूलों के बंद रहने से स्कूल की आमदनी पूरी तरह बंद हो गई।कोरोना वायरस को लेकर घर पर टयूशन पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी अभिभावकों ने लॉकडाउन में बच्चों को पढ़ाने से इन्कार कर दिया था।जिस कारण कोचिंग पढ़ाने से होने वाली आमदनी भी बंद हो गई थी।एक साल बाद मार्च के शुरुआती दौर में प्राइवेट स्कूल खुलने के बाद शिक्षकों मे आर्थिक तंगी को दूर करने की आशा जगी थी। लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर की भयावह स्थिति को लेकर पुन: सभी विद्यालयों को बंद करा दिया गया है।अब शिक्षकों को घर बैठने के सिवाय कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है।ऐसे में उनके परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।कई स्कूल संचालकों के स्कूल बंद होने की स्थिति में आय का स्त्रोत बंद हो गया। जिससे इनके शिक्षकों के समक्ष भी बेरोजगारी उत्पन्न हो गई। स्कूल से ही होने वाली आमदनी से ही शिक्षकों का वेतन, वाहन खर्च तथा अन्य मदों का खर्चा चलता था। लेकिन विद्यालय बंद होने से निजी विद्यालयों के संचालक तथा शिक्षकों के सामने आर्थिक तंगी आ गई है।इसी क्रम में प्राइवेट स्कूलों के एसोसिएशन ने कई बार प्राइवेट स्कूलों के कर्मचारियों को कुछ आर्थिक सहायता की मांग राज्य सरकार से की थी किन्तु सब प्रयास असफल रहे।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking