News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पोलिंग पार्टी रवाना, मतदान कल

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 28, 2021  |  7:51 PM

769 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पोलिंग पार्टी रवाना, मतदान कल

खड्डा/कुशीनगर।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को श्री गांधी इण्टर कालेज खड्डा से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का सिलसिला जारी है। खड्डा विकास खंड के 72 ग्राम पंचायतों में चुनाव हेतु बुधवार को पोलिंग पार्टी रवाना किया गया। पर्यवेक्षक व डीएम ने पहुँच कर लिया जायजा ।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

खड्डा एसडीएम अरविंद कुमार की देखरेख में बुधवार को पोलिंग पार्टी अपने अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुई । गुरूवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। खड्डा विकास खंड के 283 बूथो के लिए पोलिंग पार्टी बूथों के लिए रवाना की गयी । मतदान कर्मचारियों की भीड़ को कोरोना से सुरक्षित रखने हेतु सोशल डिस्टेंसिग, मास्क, सेनेटाइजर के प्रयोग का निर्देश दिया जाता रहा।

प्रभारी डीएम संजय कुमार खत्री ने खड्डा पहुँच कर पोलिंग पार्टी रवाना कार्य का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने व एफ आइ आर दर्ज कराने की बात कही । जिलाधिकारी ने नदी पार के बूथो की व्यवस्था व वहाँ पर सुरक्षा की जानकारी लेते हुए मतदान की विडियो ग्राफी कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एआरओ रविन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार रवि यादव सहित राजस्वकर्मी व मतदान में भाग लेने वाले अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking