News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रामजानकी मंदिर में हुआ राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 20, 2021  |  5:26 PM

580 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रामजानकी मंदिर में हुआ राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान की बैठक

फणीन्द्र पाण्डेय/न्यूज अड्डा
कुशीनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुशीनगर के तत्वाधान में श्री राम जानकी मंदिर हाटा कस्बे में श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को लेकर बैठक हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए माननीय प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि भगवान राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बने, यह इच्छा हर हिन्दू की रही है। इसी पवित्र इच्छा के कारण हिन्दू समाज ने करीब पांच सौ साल तक संघर्ष किया। इस दौरान 76 बार रामजन्म भूमि को मुक्त कराने के लिए हिन्दू समाज ने संघर्ष किया। करीब साढ़े तीन लाख हिंदुओ ने अपना बलिदान दिया। देश की आजादी के बाद भी राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए आंदोलनों का लंबा फेहरिस्त सभी के सामने है। 1984 में संत समाज ने रामजन्म भूमि की मुक्ति और यहां भव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया। शिलापूजन से लेकर 6 दिसम्बर 1992 को विवादित ढाचा ढहाने तक कि घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हिन्दू समाज 1990 की कार सेवा के दौरान तत्कालीन प्रदेश सरकार द्वारा किए गए अत्याचार को भूल नहीं सकता जिसमें कोठारी बंधु पुलिस की गोली के शिकार हुए थे। प्रांत प्रचारक ने कहा कि हिन्दू समाज के अनवरत संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद वह शुभ घड़ी 5 अगस्त 2020 को आयी। जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर की उपस्थिति में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किया। यह हिन्दू समाज के लिए गौरव का दिन था। राम के मंदिर को राष्ट्र का मंदिर बताते हुए कहा कि इससे सनातन धर्म का पताका दुनिया में फहराएगा। भारत का सम्मान एक बार फिर विश्व पटल पर चमकेगा। इस महा पुण्य के कार्य के लिए तन, मन, धन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है कि इस ऐतिहासिक कार्य का माध्यम बनेंगे। प्रांत प्रचारक ने कहा कि भगवान राम यहां के कण कण में बसे हैं। राम की महिमा अपरंपार है। उनकी कृपा से पत्थर भी तैरने लगते है। राम ही भव सागर पार करते हैं। राम नाम से ही जीवन का प्रारंभ और अंत है। उन्होंने कहा कि राम की महिमा से ही रत्नाकर महर्षि बाल्मीकि बन गए। तुलसी दास जन जन बस गए। राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने राम धुन गाकर ही आजादी लड़ाई के लिए देश को खड़ा कर दिया। ऐसे में भगवान राम के मंदिर का निर्माण राष्ट्र का निर्माण है।
इस अवसर पर विधायक पवन केडिया ने पांच लाख एक हजार और नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने दो लाख 51 हजार का चेक जिला संघ चालक डा० चंद्रशेखर सिंह को सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन,व्यापार मंडल प्रमुख अमर केडिया, गोविन्द चौबे, अरुणेश मणि, उदयभान कुशवाहा, सत्यम जी, सुदर्शन वर्मा, मुंशी सिंह, अवधेश यादव, गोरख सेठ आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

संबंधित खबरें
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking