News Addaa WhatsApp Group

कोरोना प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया सर्वे।।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2020  |  10:43 AM

1,276 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोरोना प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया सर्वे।।
सतेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
कोरोना प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया सर्वे
सभी एएनएम व आशाओं द्वारा किया जा रहा है संपर्क में आये लोगों का सर्वे
मथौली बाजार कुशीनगर:-
विकास खण्ड मोतीचक अंतर्गत ग्राम सभा मठिया उर्फ अकटहाँ, सिंहपुर,सिकटा,नरायनपुर चरगहाँ, सोनबरसा आदि कोरोना प्रभावित गांवों में गुरुवार को जनपद से आये डब्लूएचओ मॉनिटर विपिन सिंह,प्रवीन शर्मा,गणेश गुप्ता के नेतृत्व में सीएचसी मोतीचक के पर्यवेक्षक की देख रेख में प्रभावित क्षेत्र के घर-घर जाकर एएनएम व आशा द्वारा कुल 1541 घरों का सर्वे कराया गया,जिसमें 7 लोगों को हल्का खाँसी-बुखार के लक्षण मिले, तो उन्हें सेम्पलिंग कराने के लिए स्वास्थ्य टीम द्वारा कार्यवाही किया गया।महामारी कोरोना से बचाव के संबंध में स्वास्थ्य टीम द्वारा लोगों को यह निर्देश दिया गया कि आप सभी लोग अपने घरों में ही रहें मास्क का प्रयोग करे और साबुन से हाथ धोने का कार्य करें और सेनिटाइजर का भी प्रयोग करें ।बताते चलें कि मोतीचक ब्लाक के पांच गांवों में 6 कोरोना के मरीज मिलने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है साथ ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जरूरी उपाय और निर्देश देने का कार्य किया जा रहा है। बांस-बल्ली से प्रभावित पांच गांवों को सील किया गया है कि संक्रमण को रोका जा सके।इस अवसर पर पर्यवेक्षक बीएचडब्लू राकेश कुमार मद्देशिया,बीपीएम सुनील कुमार ,बीसीपीएम राजेश भारती, धर्मपाल सिंह,धनंजय सिंह,आरोग्य मित्र चन्दन कुमार श्रीवास्तव, एएनएम पूजा भारती, अंजू देवी,उषा उपाध्याय,कलकांति मिश्रा, ज्योति सिंह,प्रियंका पासवान,प्रवीना राय, शिवा सहित सभी एएनएम व गांव की आशा उपस्थित रही।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking