राजेश चौहान की रिपोर्ट
यूरिया की किल्लत किसान दर- दर ठोकरें खाने को मजबूर जिम्मेदार मौन : रामचन्द्र सिंह
रामकोला कुशीनगरआज दिनाँक 02 जुलाई 2020 को यूरिया की किल्लत को देखते हुए किसान यूनियन भानु कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने उपजिलाधिकारी, कप्तानगंज अरविंद कुमार को सौपते हुए अवगत कराया कि जनपद कुशीनगर के तहसील कप्तानगंज अन्तर्गत सरकारी खाद गोदाम, पचार से यूरिया खाद नही मिलने के वजह से किसान अपने धान और गन्ने के फसलों में यूरिया खाद डालने के लिये दर -दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहे है लेकिन यह समस्या जनपद में कई जगहों पर है जहाँ यूरिया 270 की जगह 350 रुपये में बेची जा रही है जिसके वजह से सरकार के प्रति किसानों में आक्रोश है। और जिम्मेदार मौन धारण करके सिर्फ तमाशा देख रहे है| जबकि योगी सरकार का दावा है कि किसानों को खेती के लिये खाद और बीज की कोई कमी नही है लेकिन सरकार का दावा सिर्फ कागजों में दिख रहा है धरातल पर नही| उक्त बाते भारतीय किसान यूनियन (भानु) की इकाई, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है | श्री सिंह ने बताया है कि जनपद के किसानो को जल्द से जल्द सरकारी खाद गोदाम द्वारा यूरिया खाद का ब्यवस्था कराया जाय अन्यथा किसान हित में हमारा यूनियन सड़कों पर आने के लिये मजबूर होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी| इस मौके पर जिला सचिव चेतई प्रसाद, तहसील अध्यक्ष रामप्यारे शर्मा और प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…
इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…
कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…
रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…