News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: गड़बड़झाला–पिता है लेखपाल लेकिन उसके जगह पर पुत्र कर रहा काम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 7, 2020  |  8:11 AM

1,108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: गड़बड़झाला–पिता है लेखपाल लेकिन उसके जगह पर पुत्र कर रहा काम

पिता के जगह पुत्र कर रहा लेखपाल की नौकरी

आपके लिए और..- शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी...

– लेखपाल मदन मिश्र तमकुहीराज तहसील में है तैनात

– मदन मिश्र का पुत्र अजित मिश्र करता है लेखपाली

 

अशोक कुमार मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील में वर्षों से पिता के जगह पुत्र लेखपाली कर रहा, लेकिन साहब लोगों की नजर उनपर कभी पड़ी ही नहीं। पुत्र सरकारी अभिलेखों में भी अपने पिता का फर्जी हस्ताक्षर बना तमाम रिपोर्ट प्रेषित करता आ रहा है।
सनद हो कि तमकुहीराज तहसील में मदन मिश्र लेखपाल के पद पर तैनात है, शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण वे अपने गांव घर पर ही रहते है, जबकि उनके जगह पर उनका बेटा अजित मिश्र वर्षों से तहसील में उनकी हाजिरी बजाते आ रहा है। ऐसा नही है कि इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी तमकुहीराज, तहसीलदार तमकुहीराज, नायब तहसीलदार, कानूनगों एवं तहसील के दूसरे कर्मचारियों को नही हैं। जानकारी तो सभी को है, लेकिन एक बुजुर्ग लेखपाल के जगह सभी ने उनके बेटे को ही लेखपाल मान लिया है।
लेखपाल मदन मिश्र का बेटा अजित मिश्र भी काफी होशियार है। वह अपने हल्के में अकड़ और दबंगई के लिए काफी चर्चित है। वह लोगों को धमकी देने, बर्वाद करने तक कि चेतावनी देने से बाज नहीं आता। ग्रामीणों की माने तो अजित मिश्र अपने को कुशीनगर जिले के सपा के एक कदावर नेता का रिश्तेदार बता आम आदमी को औकात में रहने तक की बात कहता है।
अजित मिश्र हल्के के अलावे सभी सरकारी आयोजनों में अपने पिता के जगह बैठता और सरकारी अभिलेखों में हस्ताक्षर तक करता है। लेखपाल मदन मिश्र के नाम से प्रेषित सभी सरकारी रिपोर्ट पर अंकित हस्ताक्षर और मदन मिश्र के हस्ताक्षर का मिलान करा लिया जाय या फिर उनके हल्के में पिता और पुत्र दोनों लोगों को खड़ा कर जनता से उनके लेखपाल की पहचान करने को कह दिया जाय तो सब कुछ साफ हो जाएगा।
सब मिलकर सरकार और अधिकारी भ्राष्टाचार पर चोट कर रहे लेकिन यहां यह कहावत चरितार्थ हो रही कि “दीप तले अंधेरा” यहीं कारण है कि पिता के नाम पर शोषण करने वाले फर्जी लेखपाल से जनता त्रस्त है।
उधर उपजिलाधिकारी तमकुहीराज का सरकारी नम्बर पर फोन नहीं लगने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking