News Addaa WhatsApp Group

पुलिस ने तीन जुआरियों को दबोचा।

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 10, 2020  |  12:33 PM

832 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस ने तीन जुआरियों को दबोचा।

हाटा कुशीनगर:-पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र मय फोर्स कोरोना शांति व्यवस्था ड्यूटी / वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमण सील थे कि मुखबिर खास की सूचना पर कि कुछ व्यक्ति मोहम्मद जमीन सिकटिया प्राइमरी पाठशाला के पास इकट्ठा होकर पैसे पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मयफोर्स उक्त स्थान पर पहुंचे जहां जुआ खेल रहे व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस ने जुआ खेल रहे व्यक्तियों को दौड़ा कर पकड़ लिया, उनका नाम पता पूछा गया तो उसमें से एक ने अपना नाम राजन पुत्र राम देव सिंह सा.गौनरिया थाना कप्तानगंज कुशीनगर व दूसरे ने अपना नाम चंद्रशेखर पुत्र बृज नारायण सिंह सा. गडेरी पट्टी सिकटिया थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर व तीसरे ने अपना नाम मकसूद पुत्र यासीन शाह सा. रसूलपुर गडेरी पट्टी थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर बताया ।उक्त तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जुआ खेलने के संबंध में उनके विरुद्ध स्थानीय थाना पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के साथ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम, कां. पुष्पेंद्र यादव, कां. रजनीश यादव, कां. शेर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking