News Addaa WhatsApp Group Join करें

पूर्वांचल में ऐतिहासिक होगी अखिलेश की सभा – नन्दकिशोर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 10, 2021  |  5:47 PM

572 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पूर्वांचल में ऐतिहासिक होगी अखिलेश की सभा – नन्दकिशोर
  • भाजपा के जनविरोधी नीतियों, भ्राष्टाचार और प्रशासनिक अत्याचार से पीड़ित खोल चुके है मोर्चा
  • क्षेत्र में जनसंवाद एवं जनसंपर्क कर लोगों सपा प्रमुख की प्राथमिकता बता रहें नन्दकिशोर

तमकुहीराज/कुशीनगर। विजय यात्रा पर निकले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के तमकुहीराज में ऐतिहासिक स्वागत एवं सभा के लिए सपा नेताओं ने जनसम्पर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति को गति देना शुरू कर दिया है।

आपके लिए और..- शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से...

भाजपा छोड़ सपा में आये पूर्वांचल में संगठन खड़ा करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को समझने के माहिर बताये जाने वाले पूर्व विधायक पंडित नन्दकिशोर मिश्र वैसे तो काफी दिनों से सपा को मजबूती दिलाने को गांव गांव में जनसंवाद एवं जनसम्पर्क कर हर जगह मजबूत टीम खड़ा करने के काम में लगे है, लेकिन इधर पार्टी के निर्देश और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विजय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रणनीति बनाने के साथ जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार दिख रहा है।

सपा से जुड़े लोगों की माने तो पंडित नन्दकिशोर मिश्र प्रातः पांच बजे अपने आवास से निकल क्षेत्र में पहुँच दस बजे तक जन सम्पर्क उसके बाद विभिन्न गांवों में जनसंवाद के जरिये सपा प्रमुख के जनहित के प्राथमिकताओं के साथ भाजपा शासन के जनविरोधी नीतियों एवं भ्राष्टाचार से लोगों को अवगत कराते हुए सभी को एक साथ एक मंच पर लाने के काम में लगे हुए है।
पंडित नन्दकिशोर मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जनता जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा के नीतियों एवं भ्राष्टाचार की पोल खोल रही है। छात्र, नौजवान, व्यपारी, वेरोजगार, किसान सभी पीड़ित है। हर ओर से भ्राष्टाचार की आवाज निकल रही। हम तो सिर्फ उनके दर्द को महसूस कर रहें। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के इस पिछड़े क्षेत्र में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तमकुहीराज के धरती पर अभूतपूर्व स्वागत एवं किसान पीजी कालेज बनरहा, तमकुहीरोड में ऐतिहासिक सभा होगी। इसके लिए पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता एवं पार्टी से जुड़े सभी लोग अपनी पूरी ऊर्जा के साथ खड़े दिख रहे है।
इस दौरान महेश सिंह कुशवाहा, संजय लाल श्रीवास्तव, रणविजय द्विवेदी, आयुष तिवारी, विवेक मिश्र, देवीलाल यादव, शाहिद शेख आदि सहित सौकड़ो कई संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

कुशीनगर । सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करना दो…

“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष

कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…

सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं
सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात…

कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking