कुशीनगर । सफल मनोरथ व पुत्र कामना के महापर्व छठ पर बुधवार को व्रतियों ने अस्त होते भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।गुरूवार को सुबह उदित होते भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ पर्व संपन्न हो जाएगा।
भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य देने के लिए बुधवार को नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।उत्तरप्रदेश -बिहार सीमावर्ती सीमा पर स्थित सलेमगढ़ (सियरहा) के ऐतिहासिक छठ घाट के साथ ही अन्य छठ घाटों पर तीन बजे से ही व्रती पहुँचने का क्रम जारी था। देखते ही देखते घाटों पर सूप और दउरा सज गये और दीप से सुशोभित होने लगा।महिलाओं के छठ गीतों से घाट गूंज रहा था।छठव्रती महिलाएं भगवान सूर्य की आराधना कर रही थीं। भगवान सूर्य के अस्त होने का समय होते ही अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया।नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया गया। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशाशन काफी मुस्तेद दिखा।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…