News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पेट्रोल में पानी मिला बेचने की शिकायत, पेट्रोल पम्प बंद|

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 31, 2020  |  11:18 AM

1,376 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पेट्रोल में पानी मिला बेचने की शिकायत, पेट्रोल पम्प बंद|

राजेश कुमार चौहान/ न्यूज़ अड्डा

रामकोला /कुशीनगर | 
रामकोला -पड़रौना मार्ग पर मेहदीगंज में स्थित स्नेह ऑटोमोबाइल से पानी मिला पेट्रोल बेचे जाने का मामला बृहस्पतिवार को उजागर हुआ। पेट्रोल भराकर जाने वाले ग्रामीणों के वाहन कुछ दूर जाकर बंद होने पर उन्होंने मैकेनिक को दिखाया तो पेट्रोल में पानी मिलेे होने की बात पता चली। इसके बाद में ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप पहुंचकर बॉटल में पेट्रोल लेकर उसकी जमीनी हकीकत जानी तो मामला सही मिला। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी ब्यक्त किया। लोगों के बढ़ते विरोध को देखते हुए पेट्रोल पंप के संचालक ने पम्प का संचालन बंद कर दिया।
प्लास्टिक बोतल में पेट्रोल की जगह पानी साफ तौर पर देखा जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि मेंहदीगंज स्थित स्नेह ऑटोमोबाइल से इंडियन ऑयल का डीजल- पेट्रोल विक्रय किया जाता है। ग्रामीणांचल होने के कारण इस पंप से प्रतिदिन करीब दर्जनों गांवों के लोग ईधन लेते हैं। सुबह से शाम तक करीब सैकड़ों ग्राहकों ने यहां से पेट्रोल लिया होगा। प्रबंधन के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम को जानकारी हुई पेट्रोल में पानी होने की शिकायत मिली उसके बाद पम्प को बंद करा दिया गया है। पेट्रोल टैंक के ढक्कन को खोला गया तो उसमें पेट्रोल की जगह पानी साफ तौर पर दिख रहा था। यह देखकर ग्रामीण और मैकेनिक अचंभित हो गए।इस संबंध में एस डी एम कप्तानगंज अरविंद कुमार ने बताया मामला संज्ञान में है जांचकर कार्यवाही की जाएगी।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking