वेदप्रकाश मिश्रा/ न्यूज़ अड्डा
हाटा/कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के गाव कोहरौली निवासी पत्रकार बृजेश शुक्ल के पुत्र की हत्या गाव के ही कुछ दबंगो ने कर दी। परन्तु मुकदमा पंजीकृत होने के चार दिन बाद भी नामजद सात आरोपियों मे से मात्र दो ही पकड़े गये हैं। शुक्रवार को विधायक रामकोला रामानंद बौद्ध ने पीड़ित पत्रकार के घर पहुचकर सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि सरकार पचीस लाख की सहायता पत्रकार को दे। वही चार दिन के अंदर हत्या मे.शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करे। नही तो हाटा कोतवाली का घेराव किया जाएगा। अभियुक्तों की गिरफ्तारी मे विल़ब पर पुलिसिया लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश मे आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है।.जिसका परिणाम है कि पत्रकार व उनके परिजन भी सुरक्षित नही हैं। उन्होने प्रभारी निरीक्षक हाटा ज्ञानेन्द्र राय व पुलिस अधीक्षक.विनोद कुमार मिश्र को फोन कर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
चित्र परिचय हाटा, पत्रकार के घर से पुलिस अधीक्षक से वार्तालाप करते विधायक।
गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…
हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…
हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…