चंद्राप्रकाश त्रिपाठी/न्यूज़ अड्डा
सुकरौली/हाटा। एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है वही कुछ सरकारी कर्मचारियों की मिली भगत से मनरेगा योजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों में अनियमितता का आरोप ग्राम प्रधान ने लगाया है।साथ ही ग्राम प्रधान ने एक शिकायत पत्रखंड विकास अधिकारी को देते हुए रोजगार सेविका सहित सचिव पर भीफर्जीवाड़े का आरोप लगाया है।अपने शिकायती पत्र में फर्जी हस्ताक्षर करके भुगतान करा लेने तथा मजदूरों को मजदूरी ना मिलने सहित, सचिव को हटाने का भी निवेदन ग्राम प्रधान द्वारा किया गया है।
इस मिली शिकायती पत्र के आधार पर खंड विकास अधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन देते हुए दोषियो के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…