News Addaa WhatsApp Group

हाटा: दवा व्यवसाई के घर से एक लाख नगद सहित लाखों रुपए के जेवरात चोरी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 19, 2020  |  12:22 PM

1,091 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: दवा व्यवसाई के घर से एक लाख नगद सहित लाखों रुपए के जेवरात चोरी!
  • दवा व्यवसाई के घर से एक लाख नगद सहित लाखों रुपए के जेवरात चोरी
  • मौके पर पहुंची डाग स्क्वायड टीम
  • शीघ्र होगा घटना का खुलासा: ज्ञानेंद्र कुमार राय(प्रमारी निरीक्षक)

वेदप्रकास मिश्रा/न्यूज़ अड्डा

आज की हॉट खबर- सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार...

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नं 24 हरिटोला में दिन में ही चोरों ने दवा व्यवसाई के घर में पीछे के रास्ते घुस कर घर में रखा लगभग एक लाख रुपए नगदी सहित लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। व्यवसाई के सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए डाग स्क्वायड टीम को बुलाकर गहन जांच किया।
हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 24 हरिटोला निवासी राकेश गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह कस्बा स्थित अपनी दवा की दुकान पर थे।तथा उनके माता पिता घर में ताला बंद कर दवा कराने गोरखपुर चले गए।जब वे शाम को सात बजे वापस आये तो ताला खोल अंदर गये तो कमरे का पुरा सामान इधर-उधर है व आलमारी में रखा एक लाख रुपए नगदी सहित लगभग 270 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हो गए है। सूचना पर दुकान से घर पहुंच देखा तो घर के पीछे का जंगला टूटा हुआ है।तब सब जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिले से डाग स्क्वायड टीम को बुलाकर गहन जांच किया।

फोटो परिचय-बुधवार को हाटा के हरिटोला मे हुए चोरी की जांच करती डाग स्क्वायड टीम

संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जिले की पटहेरवा पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता…

सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…

‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking