वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के आज एक कर्मचारी के कोविड टेस्ट में धनात्मक आने पर स्वास्थ्य केंद्र को 24 घण्टे के लिये सील कर दिया गया। अब पुनः आगामी 22 सितंबर दिन मंगलवार को खुलेगा।
बताते चले कि आज कोविड टेस्ट के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत फार्मासिस्ट एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये। उसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन के लिये घर भेज दिया गया। तथा पूरे अस्पताल को सेनेटाइज कराकर 24 घण्टे के लिये सील कर दिया गया। अब अस्पताल पुनः 22 सितंबर को खुलेगा। इस दौरान डॉ अजय सिंह,राजकुमार चौधरी,शिव नारायण सिंह,गबिश उपाध्याय,सतीश सिंह,मुनीब,श्रवण कुमार,रामधारी आदि मौजूद रहे।
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…
देवरिया। भरोसे को छलनी कर सरिया से लदे ट्रक को गायब करने वाले शातिर…