News Addaa WhatsApp Group

एबीपीएसएस की बैठक सम्पन्न: आदित्य, सलाउद्दीन और सुधाकर को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 22, 2022  |  4:50 PM

351 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एबीपीएसएस की बैठक सम्पन्न: आदित्य, सलाउद्दीन और सुधाकर को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी
  • पत्रकार सुभाष कुमार की हत्या पर पत्रकारों ने जताया रोष, बिहार सरकार से मृतक परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा व नौकरी की मांग

कसया/कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) की जनपदीय बैठक में तहसील अध्यक्ष गण को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई।
फाजिलनगर कस्बा स्थित निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार राव के आवास पर सम्पन्न बैठक में नवागत तहसील अध्यक्ष कसया सुधाकर उपाध्याय, तमकुहीराज तहसील अध्यक्ष सलाउद्दीन सिद्दीकी पड़रौना तहसील अध्यक्ष आदित्य दीक्षित को मनोनयन पत्र जिलाध्यक्ष हॄदया नन्द शर्मा ने देते हुए कहा कि एबीपीएसएस पत्रकारों का राष्ट्रीय संगठन है जो पत्रकारों के हक,सम्मान व अधिकार के लिए व्यापक महिम चला रही है। प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए गोरखपुर व बस्ती मण्डल प्रभारी बृज बिहारी त्रिपाठी ने कहा कि जिला कमेटी भंग है। मनोनीत जिला, तहसील अध्यक्ष हैं । जुड़े सभी हैं। देखने में आया है कि पत्रकार पीड़ित हैं। संगठन हर पहलू पर सुरक्षा को तैयार है। हमारी लड़ाई विचारों की है। हम पारदर्शी व्यवस्था में खड़े हो। हम खबर के लिए है। एक चेन की तरह जुड़ कर तहसील, जिला, मण्डल कमेटी काम करें। हमें अपने उत्तर दायित्वों व कर्तव्यों को जानना है। तब हम चाहेंगे कि हमारा संगठन हो और हम उसके साथ खड़ें हों और जब संगठन मजबूत होगा तब हम और हमारे परिवार के साथ संगठन खड़ा होगा। सही दिशा में चलनेके लिये सही चुनाव करना होगा और एक दूसरे का सम्मान करना होगा। तभी हमें लगेगा कि हमारा संगठन अच्छा है। तब संगठन आगे बढ़ेगा। आप सब भी संगठन के साथ खड़े हों। सीनियरिटी व जूनियराटी पर ध्यान दें। संगठन द्वारा बलिया पेपर लीक मामले में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की और पत्रकारों को न्याय दिलाने का काम किया। बिहार, एमपी, छत्तीस गढ़ में आंदोलन चल रहा है। हम सभी को एकजुटता के साथ अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए आगे आना होगा। पत्रकार विनोद तिवारी, आशुतोष श्रीवास्तव, ज्ञानचंद गोंड़, मोहम्मद रफीक, आर्यन शर्मा, श्यामबदन प्रसाद, विजय कुमार गोंड़ ने सांगठनिक मजबूती पर बल दिया।जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार राव ने कहा कि एबीपीएसएस पत्रकरो के हित के लिए सदैव आगे है। बलिया पेपर लीक प्रकरण में फंसाये गए पत्रकारों के हित मे संगठन ने व्यापक कार्य किया। खबरों को लेकर गुंडे, माफियाओं या अफसर शाही के खिलाफ संगठन हमेशा पत्रकार हित मे खड़ी रहती है। एबीपीएसएस जनपद कुशीनगर में पत्रकार हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। जबकि कोविड काल मे सामाजिक संगठनों से मिलकर सराहनीय योगदान किया। जबकिं अन्य संगठन केवल पुलिस, प्रशसन को कोरोना योद्धा का सर्टिफिकेट दे रहे थे।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

जिला कोषाध्यक्ष असफाक ने कहा कि संगठनात्मक ढांचा कैसे तैयार हो इसपर हम सभी को विचार करना है। निःस्वार्थ रूप से कार्य किया जाय। अंत मे वक्ताओं ने पत्रकार सुभाष कुमार की हत्या पर रोष प्रकट करते हुए गहरा दुःख जताया। बिहार सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी की मांग की और दिवंगत पत्रकार के आश्रितों को कम से कम 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने, मृतक के अश्रीतों को नौकरी की मांग की। साथ ही केन्द्र सरकार से मांग है कि राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून संसद में पास कराया जाये।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking