News Addaa WhatsApp Group Join करें

पांच साल बाद सिपाही को गोली मारने वाला फरार बदमाश गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की बड़ी कामयाबी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 30, 2026  |  1:44 PM

1,858 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पांच साल बाद सिपाही को गोली मारने वाला फरार बदमाश गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। पांच वर्ष पूर्व सिपाही पर जानलेवा फायरिंग कर फरार चल रहे अंतरप्रांतीय वांछित अभियुक्त को तरयासुजान पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान के कुशल नेतृत्व और चौकी प्रभारी बहादुरपुर बिक्रम अजित राय की सतत मेहनत का नतीजा मानी जा रही है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

बता दें घटना वर्ष 2021 के अगस्त माह की 8 तारीख की है। शाम करीब आठ बजे तरयासुजान थाना पर तैनात सिपाही रविशंकर तिवारी अपनी मोटरसाइकिल से सलेमगढ़ नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने गए थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उन पर अचानक फायर झोंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान एक अभियुक्त अमरेश गिरी निवासी बिहार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि दूसरा अभियुक्त धनंजय साह पुत्र राजेंद्र साह, निवासी कोईसा खुर्द, थाना कटेया, जिला गोपालगंज (बिहार) लगातार फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के तहत वारंट भी जारी किया गया था।
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को चुनौती के रूप में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने चौकी प्रभारी बहादुरपुर बिक्रम अजित राय को विशेष टास्क सौंपा। चौकी प्रभारी ने पूरी निष्ठा और सूझबूझ से मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का सहारा लिया और लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार अभियुक्त धनंजय साह को सकुशल दबोचने में सफलता प्राप्त की।

प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान बोले..!

“यह घटना पांच वर्ष पुरानी थी और अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। मैंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और चौकी प्रभारी बहादुरपुर को विशेष रूप से इस कार्य में लगाया। आधुनिक तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के सहयोग से अंततः अभियुक्त की गिरफ्तारी संभव हो सकी।”
इस सफल कार्रवाई से न सिर्फ पीड़ित सिपाही को न्याय की उम्मीद मजबूत हुई है, बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश गया है कि अपराधी चाहे कितने भी समय तक फरार रहे हों, कानून की पकड़ से बच नहीं सकते।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking