कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय विकास खंण्ड कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम बरडीहा में ग्राम प्रधान पद का शपथ ग्रहण करने के बाद विकास कार्यों के संचालन हेतु ग्राम प्रधान माधुरी गुप्ता व ग्राम सचिव धर्मेंद्र यादव के अध्यक्षता में समितियों का गठन किया गया तथा गांव में परियोजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के कुल छः समितियों की गठन की गई इस दौरान उपस्थित सदस्यों एवं ग्राम प्रधान द्वारा सलाह मशवरा किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान माधुरी गुप्ता ने कहा कि गांव का विकास करना ही मेरा लक्ष्य है।गांव में बिना किसी भेदभाव का काम किया जाएगा तथा पेंशन आवास सड़क नालियों का निर्माण कर आम जनता के सुख दुख में भागीदार होकर विकास की रफ्तार में तेजी लायी जायेगी जिसमें हम सब गांव में मिलजुलकर आपसी सद्भाव कायम करते हुए विकास की रफ्तार में तेजी लायेगें, तथा जनता के लिए बिना भेदभाव के काम किए जाएंगे मलिन बस्तियों में सुधार किया जाएगा तथा पात्र व्यक्तियों को पेंशन व आवास एवं अन्य योजनाओ से आच्छादित किया जाएगा।गांव के बुजुर्ग व्यक्तियों एवं विधवा महिलाओं के लिए पेंशन की व्यवस्था करा कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा तथा गांव में पड़े अधूरे विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को भगाने के लिए लोगों को मास्क पहनने व सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरडीहा रामनगीना गुप्ता ग्राम ग्राम सचिव धर्मेंद्र यादव,सदस्य शुभकरन सिंह,नीलम देवी,सुनीता,दिलीप, श्रीमती, प्रेम चन्द, पिंकी,रामसुचित,कालीचरण,पुर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेढई प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…