News Addaa WhatsApp Group Join करें

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 2, 2026  |  7:43 PM

747 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द WhatsApp
Responsive image

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों के सहयोग से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।
जानकारी के अनुसार कर्नल राम कुंवर लाल श्रीवास्तव ने अपने स्वर्गीय माता-पिता की इच्छा को पूर्ण करते हुए पिछले वर्ष गांव में हनुमान मंदिर का निर्माण कराकर आकर्षक प्रतिमा की स्थापना कराई थी। उसी समय से श्रीवास्तव परिवार एवं ग्रामीणों ने संकल्प लिया था कि यहां भव्य श्री शतचंडी महायज्ञ और श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा।
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार, 2 अप्रैल को यह शुभ घड़ी आई, जब भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में 551 कन्याएं कलश लेकर शामिल हुईं। हाथी-घोड़े, मधुर संगीत और सैकड़ों दोपहिया व चारपहिया वाहनों के साथ निकली यह शोभायात्रा दुर्गा मंदिर व हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पथरवां बउरहवा शिव मंदिर होते हुए बहिराबारी, दोमाठ, भगवानपुर, चैनपट्टी सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करती हुई शिवाघाट बांसी नदी तट तक पहुंची।
वहां यज्ञाचार्य पं. अभिषेक शास्त्री, संदीप मिश्रा, उज्ज्वल पाठक एवं वाराणसी से आए अन्य विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल कलश में भरवाया। इसके पश्चात पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर विधि-विधान से कलश स्थापना कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी किया गया।
आयोजन के तहत प्रतिदिन सायं 6 बजे से 9 बजे तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा तथा 9 अप्रैल को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक कर्नल राम कुंवर लाल श्रीवास्तव, आम आदमी पार्टी के गोरखपुर जिला अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव (मुकुल), उपाध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव उर्फ राणाजी, मनमोहन श्रीवास्तव, वीपीन पटेल, प्रदीप शर्मा, रजत, अमित, बिट्टू चौहान, मंजेश, रंजीत साह, अभिषेक, सुजीत यादव, दीपक सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking