Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

कप्तानगंज: राशन में मिट्टी-पत्थर मिलने पर ग्रामीणो ने किया विरोध।

न्यूज अड्डा डेस्क
Dec 4, 2020, 5:45 PM IST • अब तक 1.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर | विकास खण्ड कप्तानगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मुजहना मे सरकारी सस्ते गल्ले के दूकान पर खाद्यान्न वितरण के दौरान गेहूं मे मिट्टी-पत्थर मिलने पर ग्रामीण ने घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया।
बतादे कि गरीबों की हित मे लम्बी-लम्बी बाते करने वाली सुबे की सरकार के शासन मे गरीबों के निवालो मे मिट्टी मिलाया जा रहा है,जो कहीं न कहीं से विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाह साबित कर रही है।दिन शुक्रवार को ग्राम मुजहना मे सरकारी सस्ते गल्ले की दूकान पर खाद्यान्न वितरण के दौरान गेहूं के बोरे मे 100 ग्राम के बड़े बड़े मिट्टी के गोले मिले जिसे देख ग्रामीण आशचर्य चकित हो गये।इस दौरान गांव के ही जोखू,मोहन,ईश्वर, जलांधर,लालचन,दूधनाथ आदि ग्रामीणो ने कोटे की दूकान पर राशन लेने से इनकार करते हुये कोटेदार के खिलाफ घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया।उसके बाद ग्राम प्रधान रामप्रताप ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर घर वापस भेज दिया।वही इस बात को लेकर विभागीय अधिकारियों के लापरवाहियों की खुब चर्चा रही।इस संबंध एस एम आई विवेक सायन ने बताया कि मामले की अभी तक जानकारी नहीं है,अगर ऐसा है तो उसकी जांच करायी जाएगी!

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi