News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: सफाई कर्मचारियों के वेतन को लेकर सभासद से नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि से हुई नोकझोंक

Farendra Pandey

Reported By:

May 17, 2021  |  7:24 PM

651 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: सफाई कर्मचारियों के वेतन को लेकर सभासद से नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि से हुई नोकझोंक

कप्तानगंज/कुशीनगर । स्थानीय नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियो का वेतन भुगतान को लेकर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरी व सभासद सतीश यादव में जमकर नोंक झोंक हो गयी।वहां के लोगो ने बीच बचाव कर मामले को शान्त कराया।
दोनो पक्षों ने थाना में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।
सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में सभासद सतीश यादव नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान व ड्यूटी को लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव शंकर अग्रहरी से मांग करने लगे मामूली बात को लेकर दोनों लोगों में आपस में कहासुनी होने लगी उपस्थित लोगों के बीच बचाव पर मामला शांत हुआ।
सभासद सतीश यादव का कहना था कि सफाई कर्मचारियों द्वारा कोरोना के में पूरी निष्ठा से काम किया गया है मगर उनको वेतन नहीं दिया जा रहा है
जिसकी मांग को लेकर कार्यालय पहुंचा तो अध्यक्ष प्रतिनिधि मारपीट पर आमादा हो गए।
अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर अग्रहरि ने कहा कि सभासद सफाई कर्मचारियों के साथ कार्यालय में आए और वेतन कागजात को फाड़ कर फेंक दिए और मारपीट के लिए आमादा हो गए।
वही नगर पंचायत अध्यक्ष आभा गुप्ता ने सभासद सतीश यादव के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने मारपीट करने का तहरीर देकर थाने में कार्यवाही की मांग की है।
सभासद सतीश यादव ने भी प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जान से मारने की धमकी मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
वहीं सफाई कर्मचारियों द्वारा भी नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि के विरुद्ध तहरीर देकर थाने में कार्यवाही की मांग की गई है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने कहा कि अध्यक्ष , सभासद और सफाई कर्मचारी तीनो लोगो की तरफ से तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking