News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 8, 2021  |  7:11 PM

875 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

कप्तानगंज/कुशीनगर। महिला उत्थान समिति के बैनर तले स्थानीय ब्लाक सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज के चिकित्सा अधिकारी डा०रूपेश कुशवाहा कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रबन्धक राय अभय कुमार शर्मा ने किया। सर्वप्रथम अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मान के साथ रोटी कपड़ा और वोट का अधिकार दिये जाने का एक प्रस्ताव पारित किया गया। विश्व में महिलाओं की जागरूकता के लिए 8 मार्च 1921 को पहली बार एक साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अमित कुमार राणा ने कहा पहले ज्यादातर महिलाएं व बच्चियां कुपोषण की शिकार हो जाया करती थी लेकिन सरकारी व स्वयंसेवी संस्थाओं के इस तरह के आयोजनों से काफी जागरूकता आई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रंग वाली मिठाईयां तथा सड़ी गली वस्तुओं के सेवन से बचने की महिलाओं को सलाह दी।संस्था की सचिव कल्पना राय ने आये हुए अतिथियों व महिला के प्रति आभार जताया। नगर के जे पी इण्टर कालेज व कानोडिया इण्टर कालेज जनता इण्टर कालेज की खुश्बू शर्मा ज्योति गोंड नेहा यादव प्रियंका सिंह सहाना खातुन खुशी रौनियार अलका गौतम आदि स्कूली छात्राओं के अलावा मेवाती देवी अनारी देवी कबूतरी देवी हेवन्ती बरफा देवी मुन्नी गायत्री देवी आदि ग्रामीण महिलाओं को समाज में उनके द्वारा किए गये।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking