न्यूज अड्डा के लिये कप्तानगंज से फणीन्द्र कुमार पाण्डेय
कप्तानगंज श्री ट्रान इन्डिया लिमिटेड के बैनर तले शुरू हुआ जिसमेंं प्रशिक्षकोंं ने डाईबीटीज से वचाव व उपचार के बारे मेंं जानकारियां दी गयी ।
प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुये डा० ए.के.द्विवेदी ने कहा कि डायबिटीज आज समाज का सबसे बड़ा कोढ़ बन गया है सर्वाधिक लोगोंं मेंं इसकी शिकायत मिलती है इससे बचने के लिए घरेलू दवा व आयुर्वेद का प्रयोग कर बच सकते है। इस बिमारी से बचाव के लिए सभी आशा ए एन एम व संगिनी को प्रशिक्षित किया जा रहा है जो गांवो मे जाकर लोगो को जागरूक करेंगी ।
डॉक्टर अम्बरीष चौधरी ने कहा कि आशा व ए.एन एम गांव में जाकर डायबिटीज यानी मधुमेह बीमारी से बचाव के बारे में सभी लोगों को जागरूक करेंगी और इससे बचाव के बारे में आयुर्वेदिक घरेलू दवा बताएंगी। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण आशा व ए एन एम के लिए महत्वपूर्ण है यहाँ जो भी बताया जा रहा है उसे अनुसरण कर गांव के हर ब्यक्ति तक जानकारी देंगी। प्रशिक्षण के प्रथम दिन कप्तानगंज विकास खन्ड के 120आशा ए.एन एम व संगिनी को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान डा० प्रवीण गौर डा अरविंद रत्नायके सेन्टर संचालक कृष्ण प्रताप सिंह मोहित सिंह एन एन एम अमलावती कुशवाहा माया देवी सीमा देवी निर्मला सिंह रीना चौहान आशा निर्मला मिश्रा वंदना सिंह जानकी मिश्र सरोज पासवान धर्मेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे ।
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…
बोदरवार/कुशीनगर । गन्ना विकास परिषद कप्तानगंज परिक्षेत्र के गन्ना विकास समिति लिमिटेड बोदरवार में…