News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 2, 2026  |  7:02 PM

909 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे” WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का खुलासा महज कुछ ही समय में हो गया, और इस पूरी कार्रवाई में “यक्ष एप” की भूमिका सबसे अहम साबित हुई। आधुनिक तकनीक के सहारे पुलिस ने न केवल चोरों तक तेजी से पहुंच बनाई, बल्कि तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

बताया जा रहा है कि 31 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे थाना तमकुहीराज क्षेत्र के बिहार खुर्द समउर बाजार से एक HF DELUX (नं0 UP 57 AV 5589) मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। पीड़ित संजय मद्धेशिया की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0-072/2026 धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने “यक्ष एप” का सहारा लिया, जिसके माध्यम से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन ट्रेस कर फुटेज खंगाले गए। फुटेज से संदिग्धों की तस्वीरें निकालकर बिहार जाने वाले हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कुछ ही देर में फुटेज से मिलते-जुलते तीन युवक बाइक से आते दिखे। पुलिस को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने सूझबूझ से उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद “यक्ष एप” के फेस सर्च फीचर से उनकी पहचान की गई, जिससे उनका आपराधिक इतिहास भी सामने आ गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने समउर बाजार से मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बिहार ले जाकर बेचने की योजना थी। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। इनमें एक आरोपी आकाश कुमार पुत्र मदन भारती निवासी पगरा बसंतपुर थाना पटहेरवा का आपराधिक रिकॉर्ड भी एप के माध्यम से सत्यापित हुआ।

 

क्या कहते हैं सीओ तमकुहीराज..!

इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव ने इस संवाददाता से बताया कि “यक्ष एप” अपराध नियंत्रण में बेहद प्रभावी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एप के जरिए सीसीटीवी लोकेशन, फेस रिकग्निशन और आपराधिक रिकॉर्ड की त्वरित जानकारी मिलने से पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में काफी मदद मिल रही है। इसी तकनीक के चलते इस चोरी की घटना का सफल अनावरण संभव हो सका।
उन्होंने आगे बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के भागने का रूट भी स्पष्ट हो गया था, जिससे यह अनुमान लगा लिया गया कि आरोपी स्थानीय क्षेत्र के ही हो सकते हैं। इसी आधार पर कार्रवाई कर उन्हें दबोच लिया गया।

 

बहरहाल तमकुहीराज पुलिस की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि आधुनिक तकनीक और “यक्ष एप” जैसे डिजिटल टूल्स अपराधियों के लिए अब बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। अब अपराध कर बच निकलना आसान नहीं, क्योंकि “यक्ष एप” हर कदम पर पुलिस की आंख और दिमाग दोनों बन चुका हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking