News Addaa WhatsApp Group

कप्तानग़ज: गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा ने राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन।

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 21, 2021  |  7:43 PM

828 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानग़ज: गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा ने राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन।

कप्तानग़ज/कुशीनगर । जनपद कुशीनगर में किसानों की समस्या दिन-प्रति-दिन बढ़ता ही जा रहा है और किसान भूखमरी के कगार पर पहुँच गया है। एक तरफ किसानों की गन्ने की हजारों एकड़ फसल खेत में ही सुख तो वहीं उसकी क्षतिपूर्ति के लिये हमारे द्वारा माँग भी किया गया था लेकिन सरकार द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया जिससे किसान सदमें में है। और ऊपर से गन्ने का भुगतान समय से नही होने के कारण किसानों के घर की मालिय हालत बद से बत्तर होकर हो गया है। किसान अपने गाढ़ी कमाई का रुपया गन्ना लगाने में खर्च कर देता है और दिन रात एक करके एक साल में गन्ने की फसल तैयार करता है और उसे मिल पर ले जाता है उसके बाद भी गन्ने का भुगतान समय से नही होने के वजह से किसान मजबूर, बेहाल,असहाय नजर आ रहा है जबकि सरकार का आदेश है कि मिल मालिकों द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान 14 दिन में किया जाय यदि कोई मिल मालिक 14 दिन में गन्ने का भुगतान करने में असफल होता है तो माननीय उच्च न्यायालय का आदेश है की मिल मालिक द्वारा गन्ने का भुगतान ब्याज के साथ दिया जाय। मिल मालिकों की तानाशाही से किसानों के गन्ने का भुगतान समय से नही किया जा रहा है जिसके वजह से कहीं न कहीं सरकार की भी किरकिरी हो रही है जो शुभ संकेत नही है।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

उक्त बातें वेटरनस एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा रामचन्द्र सिंह ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है। आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष,किसान मोर्चा श्री सिंह ने अपने दो सूत्रीय माँगों का ज्ञापन राज्यमंत्री अतुल सिंह को सौपते हुए माँग किया है कि कप्तानगंज चीनी मिल द्वारा गन्ने का भुगतान पेराई सत्र 2020-21 का मात्र छ: दिन का ही किया गया है और अभी भी मिल के ऊपर 80 करोड से ऊपर रुपया बकाया है उसका भुगतान कराया जाय। जनपद गोरखपुर की पिपराईच चीनी मिल सरकारी होने के वावजूद भी गन्ने का भुगतान कराने में पीछे है। पिपराईच चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का भुगतान पेराई सत्र 2020-21 का करोडों रुपया बकाया है उसे भी जल्द से जल्द किसानों के खाते में भेजवाया जाय जो किसान हित में मिल का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर बरिष्ट कार्यकर्ता रामाश्रय वर्मा, कृष्ण गोपाल चौधरी, संजय कुशवाहा, चन्द्रभान सिंह, चाँदबली गौड़ के साथ साथ अन्य किसान मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking