कसया/कुशीनगर । भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने महिलाओं के सम्मान व न्याय को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा को देकर गुजरात सांप्रदायिक दंगे में रेप पीड़िता बिल्किस बानो को न्याय दिलाने की मांग किया है । मार्क्सवादी के जिला मंत्री अयोध्या लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा तथा 3 मार्च 2002 में हुए गुजरात दंगो में गर्भवती रेप पीड़िता बिल्किस बानो के साथ साथ उनके परिवार के लोगो की सामूहिक हत्या के आरोपियो को देश की जांच एजेंसियों ने 11 लोगो को आरोपित बनाया था और 11 लोग को रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी तथा वे लोग सजा भी भुगत रहे थे ।किन्तु 15 अगस्त 2022 को गुजरात सरकार ने अपने अधिकारों के तहत ” माफी नीति ” का दुरुपयोग करके सजा माफी दे दिया। श्री श्रीवास्तव ने पत्रक में कहा है कि भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह करती है कि तत्काल प्रभाव से इन आरोपियों की सजा माफी रद्द किया जाय और दोषियों को सजा देते हुए बिल्किस बानो को न्याय दिया जाय l जिससे समाज में महिलाओं पर अत्याचार करने वालो के लिए एक मिसाल कायम हो तथा महिलाओ को एक भय मुक्त समाज में रहने का अधिकार मिले । ज्ञापन देने के दौरान विभूति प्रसाद चौहान , राजेंद्र सिंह , मो0इद्रीस, कैलाश गिरी,रामबहाल सिंह, विकास कश्यप, रामअवध शर्मा आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।
कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…
कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…