कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक ओर श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर मां दुर्गा व भगवान राम की आराधना में जुटे रहे, वहीं दूसरी ओर जनपद की तरयासुजान पुलिस ने सेवा और सुरक्षा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
स्थानीय ग्राम सभा तरया किनवारी टोला स्थित ऐतिहासिक मां दुर्गा एवं आदि देव मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल मेले के दौरान पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान 5.2 के तहत जागरूकता अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षा के प्रति सचेत किया।
मां दुर्गा की कृपा और भगवान राम के आदर्शों—न्याय, साहस और मर्यादा—को आत्मसात करते हुए पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं, बच्चों व आम जनमानस को उनके अधिकारों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1076, 112, 1090, 108, 102, 181, 101, 1930 व 1098 के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।
मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच पुलिस टीम ने बेहद संयम और समर्पण के साथ लोगों को जागरूक किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा संबंधी जानकारी देना समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है।
इस सराहनीय कार्य में अपराध निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उप निरीक्षक शशांक शेखर राय, आरक्षी राहुल कुमार, महिला आरक्षी कविता सिंह, महिला आरक्षी गायत्री चौहान एवं महिला आरक्षी अंकिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तरयासुजान थाना पुलिस की यह पहल न सिर्फ कानून व्यवस्था के प्रति उनकी सजगता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि जनसेवा और जनजागरूकता ही सच्चे अर्थों में “रामराज्य” की परिकल्पना को साकार करने का मार्ग है।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…