News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 7, 2026  |  6:46 PM

1,078 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की एक स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद स्कॉर्पियो पिछले माह बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के थाना कांटी क्षेत्र से चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना कांटी जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) में 02 फरवरी 2026 को मुकदमा पंजीकृत है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा खलवा टोला निवासी मंजूर अंसारी पुत्र लालाबाबू अंसारी को एक स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदनी थी। इस संबंध में उसने अपने ही गांव के एक व्यक्ति से चर्चा की थी। उक्त व्यक्ति ने गाड़ी दिलाने का भरोसा दिलाया और अपने संपर्कों के माध्यम से एक स्कॉर्पियो गाड़ी का फोटो व कागजात 06 फरवरी को मोबाइल के जरिए मंजूर अंसारी को भेजा। गाड़ी पसंद आने पर दोनों के बीच कीमत तय हुई और गांव के ही एक बिचौलिये के माध्यम से मंजूर अंसारी ने लगभग 7.50 लाख रुपये में स्कॉर्पियो खरीद ली।
बाद में पता चला कि उक्त स्कॉर्पियो मुजफ्फरपुर जिले के थाना कांटी क्षेत्र के ग्राम सदातपुर से 01 फरवरी 2026 को चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना कांटी पर केस नंबर 68/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत 02 फरवरी 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया है। वाहन चोर गिरोह ने बड़ी चालाकी से गाड़ी के चेसिस नंबर सहित अन्य पहचान चिन्हों में हेरफेर कर फर्जी कागजात तैयार कर वाहन बेच दिया था।
इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान, उप निरीक्षक रविकांत सिंह, आरक्षी गिरीश कुमार, आरक्षी विपिन पांडेय तथा आरक्षी राम निवास यादव क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भ्रमणशील थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मंजूर अंसारी ने चोरी की स्कॉर्पियो खरीदी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन संख्या JH03 AK 9968 के साथ मंजूर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान पता चला कि गाड़ी का वास्तविक नंबर BR06 DJ 3774 है, जबकि उस पर फर्जी नंबर प्लेट JH03 AK 9968 लगाई गई थी। पुलिस ने मौके से एक Redmi 5G सफेद रंग का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

क्या कहते हैं प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान!

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने बताया कि चोरी की स्कॉर्पियो के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिला है कि चोरी के वाहनों के कागजात में हेरफेर कर उन्हें बेचने वाला एक सक्रिय गिरोह काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि गाड़ी पर अंकित सभी नंबरों को बदलकर फर्जी कागजात तैयार किए गए थे, लेकिन जांच के दौरान एक स्थान पर पुराना नंबर मिलने से पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking