कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के मधुरिया गांव व क्षेत्र के रजवाहो में न ही अभी तक साफ -सफाई हुई हैं और न ही अब तक इन रजवाहो में पानी आया है जिससे कि किसान धान के पौधे की नर्सरी तैयार कर सके। महंगे खाद्य बीज तो किसान खरीद ही रहे है साथ ही पम्पिग सेट चलाकर धान की नर्सरी तैयार कर रहे हैं। डीजल महंगा होने के कारण किसानों की कमर तोड़ कर रख दिया हैं। किसान महंगी सिचाई करने को मजबूर हैl जिन किसानों के खेतों में बोर नही हैं वह तो 200 सौ रुपये से लेकर 250 रुपये घण्टे का पानी सिचाई के लिये खरीद रहा हैं। राष्ट्रीय किसान सभा के प्रदेश मंत्री सिया शरण पान्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ छल कर रही हैं l गरीब किसान नहरो, माइनरों में पानी नही आने से परेशान हैं। पानी खरीद कर धान के पौधे की नर्सरी तैयार कर रहे हैं। इसके तरफ किसी भी जनप्रतिनिधियों का ध्यान नही हैं। अगर सरकार इसके तरफ ध्यान नही देगी तो किसान सभा के कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे।
बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…