कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, संयुक्त मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा के नेतृत्व व देखरेख में आज श्रम दान द्वारा बुद्धा घाट व हिरण्यवती नदी के आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई अभियान शुरू किया गया। जिलाधिकारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट, अधिशासी अधिकारी ने स्वयं अपने हाथों में फावड़ा और कुदाल लेकर साफ सफाई अभियान की शुरुआत की। पेड़ पौधे, झाड़ियां, गंदगी इत्यादि की सफाई की गई। विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में कुशीनगर में अधिकारियों द्वारा श्रम दान करके व जागरूकता से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
इस क्रम में बीते बुधवार को भी जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में विपश्यना केंद्र कुशीनगर में सफाई अभियान चलाया गया था, जिसमें सभी अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इत्यादि ने भाग लिया था। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर के सुंदरीकरण के अभियान को लेकर प्रशासन के द्वारा काफी सक्रियता बरती जा रही है ।
बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…