विश्वजीत राय की रिपोर्ट
युवा ऊर्जावान मण्डल अध्यक्ष महेशचंद रौनियार अपने कार्यो के बल बुते क्षेत्र में खूब चर्चा में बने हुए हैं।
पिपरा बाजार/कुशीनगर।
कोरोना वायरस के संक्रमण से पिपरा बाजार मण्डल क्षेत्रों को बचाने के लिए मार्केट समेत कई ग्राम सभा में ब्लीच और दवा का छिड़काव किया गया।उक्त मण्डल में रविवार को नगर पालिका के प्रेशर मशीन से ब्लीच का छिड़काव हर गांव मोहल्ले में शुरू कर दिया गया।
उक्त मण्डल के भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेशचंद रौनियार के आग्रह पर पडरौना नगर पालिका चेयरमैन विनय जायसवाल के निर्देश पर नगरपालिका के टैंकर प्रेशर मशीन से ब्लीच का छिड़काव नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर,पिपरा बाजार,शुकुल भुजौली,चितहाँ, बलकुड़िया,दुबौली, बभनौली, अकबरपुर,आदि गावों में रविवार को किया गया।मण्डल अध्यक्ष महेशचंद रौनियार,पूर्व मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि कोरोना क्षेत्र में हमला न कर सके इसके लिए कोई कोर- कसर नही छोड़ा जाएगा।इस दौरान बालक पासवान,आलोक चौबे,मन्नू जायसवाल,जगरनाथ मिश्रा,गोलू,जितेंद्र,पंकज आदि लोग मौजूद रहे।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…