राजेश चौहान की रिपोर्ट
–मजदूरों में वितरित किये मास्क
लक्ष्मीगंज/ कुशीनगर
हाटा विकास खंड के ग्राम पंचायत गोबरही मे गुरुवार को ग्रामसभा के द्वारा मनरेगा के तहत ड्रेन सफाई एवं खुदाई के कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने पहुँचे खंड विकास अधिकारी हाटा ने मजदूरों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। और मौके पर मौजूद मजदूरों को मास्क वितरित किया।
ग्रामपंचायत गोबरही में नटवलिया सिवान से खड्डा सिवान तक ड्रेन सिल्ट सफाई और खुदाई कार्य हो रहा था। खंड विकास अधिकारी जोखन प्रसाद ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया ,मौके पर 19 मजदूर कार्य करते मिले जबकि 22 मजदूर का मस्टररोल था। उपस्थित मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करने हेतु निर्देशित किया और मौके पर मौजूद मजदूरों को मास्क वितरित किया।
मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…
इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…
कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…
रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…