News Addaa WhatsApp Group Join करें

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 10, 2026  |  7:34 PM

1,088 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी WhatsApp
Responsive image

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। जहाँ अज्ञात हमलावरों ने मां बेटी पर ज्वलनशील केमिकल से अटैक कर मौके से फरार हो गये। इस सनसनीखेज हमले से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

घटना रामकोला थाना क्षेत्र की है, स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (ग्राम मोरवन इमिलिहा) में विगत रात्रि 2 बजे के लगभग अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर सो रही माँ बेटी पर एसिड फेक कर एक बेहद चौकाने वाले घटना को अंजाम दे दिया। एसिड अटैक की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एसिड अटैक की घटना में बुरी तरह झुलसी काजल पुत्री प्रभुनाथ यादव उम्र लगभग 25 वर्ष की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि लीलावती पत्नी प्रभुनाथ यादव उम्र लगभग 55 वर्ष की हालत चिंताजनक बनी हुई है और इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार प्रभुनाथ यादव उम्र 60 वर्ष की पत्नी लीलावती यादव और उनकी अविवाहित पुत्री काजल यादव विगत रात्रि को अपने घर में सो रही थीं, के दौरान छत के रास्ते घुसे अज्ञात हमलावर ने दोनों के ऊपर एसिड अटैक कर दिया और बाहर से दरवाजा को बंद कर फरार हो गया। एसिड अटैक से बुरी तरह झुलसी महिलाएं चिल्लाने लगी। तड़पने की शोर सुनकर बरामदे में सो रहे प्रभुनाथ यादव ने दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों बुरी तरह तड़प रही थीं। चीख पुकार सुन आस -पास के लोग भी मौके पर पहुँच गये। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी रामकोला पहुंचाया। हालत बिगड़ता देख डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई और लीलावती का इलाज जारी है। इलाज के दौरान काजल की मौत की खबर से परिवार में रुदन से कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। मौके पर डीआईजी एस.चनप्पा और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमों का गठन कर जांच तेज कर दिया है। पुलिस दबिश शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद गाँव और आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। लोग घटना को लेकर सहमें हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। फारेंसिंक टीम भी पहुंची थी जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

मृत युवती का पिता प्रभुनाथ यादव हाल ही में पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित कोयला खदान से सेवानिवृत्त होकर करीब दो महीने पहले ही गांव लौटे थे। उनके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा , जिनमें काजल सबसे छोटी थी। चार बेटियों का विवाह हो चुका है, जबकि बेटा अभिषेक यादव अभी छोटा है। काजल की शादी तय हो गई थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking