News Addaa WhatsApp Group Join करें

गुनाह के ‘विकास’ का अंत तक कवरेज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 10, 2020  |  3:12 AM

1,196 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गुनाह के ‘विकास’ का अंत तक कवरेज

कानपुर गोलीकांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. उज्जैन से जब यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को कानपुर ला रही थी, तब रास्ते में गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. इसी दौरान विकास ने जब भागने की कोशिश की, तो पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई.

आपके लिए और..- पुलिस ने पकड़ी ट्रक, जीपीएस ने खोला राज कब्जे में...

विकास दुबे की तलाश एक हफ्ते से की जा रही थी, लेकिन पुलिस की पकड़ से वो दूर ही रहा था. गुरुवार को अचानक वो उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर मिला, जहां उज्जैन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. लेकिन गिरफ्त में आने के 24 घंटे के अंदर ही विकास दुबे के अब मारे जाने की खबर है.

कल से अबतक क्या हुआ???

– विकास दुबे को यूपी पुलिस हरियाणा और राजस्थान में तलाश रही थी, लेकिन वो मिला मध्य प्रदेश के उज्जैन में. गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा, जहां उसने अंदर मंदिर के दर्शन किए.
– इसी दौरान किसी दुकानदार ने विकास दुबे को पहचाना, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी को सूचना दी गई. इसके बाद स्थानीय पुलिस को बुलाया गया.

– पुलिस ने मंदिर से बाहर आने पर विकास दुबे से पूछताछ की, उसकी आईडी मांगी. लेकिन वो नहीं दे पाया. विकास दुबे ने पुलिस के साथ बहस की.

– इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया. जब गैंगस्टर को पुलिस ले जा रही थी, तब वो जोर जोर से चिल्ला रहा था कि मैं विकास दुबे हूं..कानपुर वाला.
– गुरुवार शाम को विकास दुबे को MP से UP लाने की प्रक्रिया शुरू हुई. यूपी एसटीएफ की टीम उसे कानपुर लेकर रवाना हुई.

– शुक्रवार सुबह STF के काफिले के एक्सीडेंट की खबर आई. इसी दौरान विकास दुबे भागने लगा और एनकाउंटर में मारा गया.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking