न्यूज़ अड्डा टीम
गोपालगंज | शनिवार को गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाने के राजापुर बाजार में कुचायकोट जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के तीन करीबियों को गोली मार दी गई,वारदात शनिवार की सुबह हुई, गोली लगने से देवेंद्र पांडेय नामक शख्स की मौत घटना स्थल पर हो गई वही दो को स्थानीय लोगो के पहल पर इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहाँ से स्थिति को चिंताजनक देखते हुए गोपालगंज सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया,जहाँ इलाज के क्रम में बीडीसी सदस्य पप्पू पाण्डेय की भी मौत हो गई,मृत दोनों लोग स्थानीय थाने के सपहा गांव निवासी देवेंद्र पांडेय,और बीडीसी सदस्य पप्पू पांडेय है,वही पैर में गोली लगे स्थानीय थाने के ढोड़वाँ गांव निवासी 22 वर्षीय रंगीला चौहान की स्थित भी नाजुक बनी हुइ है,घटना के बाद से दो बदमाशों को लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. पुलिस ने दोनों बदमाशों को बड़ी मशक्कत के बाद लोगों के चंगुल से छुड़ाया. इसके बाद इलाज के लिए उन्हें कुचायकोट पीएचसी में भर्ती कराया जा सका.पकड़े गए दोनों बदमाश यूपी के कुशीनगर जिले कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के रहनेवाले बताये जा रहे हैं,। पकड़े गए बदमाशो की आपराधिक इतिहास बिहार पुलिस कुशीनगर पुलिस के सहयोग से खंगाल रही है।
वही घटना की सूचना मिलने के बाद जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय सदर अस्पताल पहुच पीड़त परिवार से मिल न्याय का आश्वासन दिया साथ ही इस मामले को लेकर नराजगी जाहिर करते हुये प्रशासन से बदमाशो की गिरफ्तारी की मांग की,।

इस हत्याकांड के मामले में मृतक देवेंद्र पांडे के पुत्र ने गोपालपुर थाने में अपने पिता की हुई हत्या के मामले में कुख्यात गुडू राय, सहित जेपी यादव, पप्पू राय,और राजू राय सहित छः लोगो को नामजद आरोपी बनाया है, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है,। पुलिस हर स्तर पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये प्रयासरत है।
कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…
हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…