News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: छात्र ने की खुदकशी, पंखे से लटकता मिला शव

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Nov 29, 2020  |  8:18 AM

1,505 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: छात्र ने की खुदकशी, पंखे से लटकता मिला शव

सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली विकास खंड के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव कोटवा में शनिवार को 11 वीं के छात्र ने गले में फंदा कसकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। 15 वर्षीय छात्र विकास तिवारी उर्फ विक्की तिवारी राजकीय जुबली इंटर कॉलेज गोरखपुर का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

कोटवा गांव निवासी विकास तिवारी उर्फ विक्की पुत्र त्रिलोकी तिवारी शुक्रवार की  देर शाम रिश्तेदारी के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आया था। घर के अन्य सदस्य मांगलिक कार्यक्रम में रिश्तेदारी में गए थे। वह जब घर पहुंचे तो घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। माँ ने जब जंगले के पास ईंट लगाकर खड़ा होकर देखा तो विकास पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर लटका हुआ था। 
यह देख उसकी मां ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गए तो देखा विक्की की मौत हो चुकी थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र के पिता विदेश में रहकर परिवार की आजीविका चलाते हैं। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking